Hathinala Waterfall Narsingpur – हाथिनाल जलप्रपात नरसिंहपुर

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित Hathinala Waterfall Narsingpur का बेहद सुंदर वॉटरफॉल है यहां प्राकृतिक वॉटरफॉल है यह एक मौसमी वाटरफॉल है जो मानसून के समय में ही जीवित होता है यह नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है हाथिनाल जलप्रपात अपनी विशाल ऊंचाई और, प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

हाथिनाल जलप्रपात नरसिंहपुर के घने जंगलों के बीच बसा हुआ है। यह जलप्रपात पाँच स्तरों में नीचे गिरता है जिसे देखकर लोगों का मन आनंद से भर जाता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और इस जगह का भरपूर आनंद लेते हैं।

Hathinala Waterfall Narsingpur Information (हाथिनाल जलप्रपात) जानकारी 

Hathinala Waterfall Narsingpur से लगभग 15 किलोमीटर और जबलपुर से लगभग 79 किलोमीटर दूरी पर स्थित है तथा हाईवे से 1 किलोमीटर अंदर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित है या पूरा मार्ग ट्रैकिंग और ऑफ रोडिंग से भरा हुआ है जैसे हाथिनाल जलप्रपात मौसमी वॉटरफॉल है जो की बारिश के समय में जीवित होता है तो यहां आप बारिश के समय में ही घूमने जाएं बाकी समय यहां पानी सूख जाता है।

हाथिनाल जलप्रपात की ऊंचाई का कोई सही अनुमान नहीं है, हाथिनाल जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 80 मीटर (220फीट) होगी। यह एक प्राकृतिक जलप्रपात है यहां का वातावरण बहुत ही सुंदर एवं प्राकृतिक है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, यहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आते हैं और पिकनिक, फोटोग्राफी, ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

हाथिनाल जलप्रपात घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित है जिससे यहां कोई दुकान उपलब्ध नहीं है। अगर आप यहां पर आ रहे हैं, तो खाने पीने का सामान लेकर आएं क्योंकि यहां पर कोई भी व्यावसायिक नहीं है। यहां पर आने पर आप मात्र अपने साथ लाए गए खाने-पीने के सामान का आनंद ले सकते हैं।

हाथिनाल जलप्रपात का एरिया सुनसान और शांत होता है, इसलिए ग्रुप के साथ आना एक सुरक्षित और अच्छा विकल्प होता है। ग्रुप के साथ घूमने से यात्रा का मज़ा और भी बढ़ जाता है साथ ही अगर कोई समस्या या आपसी मदद की जरूरत होती है, तो ग्रुप के साथ होने से यह सहयोग और समर्थन मिलता है।

सुरक्षा और सावधानी

हाथिनाल जलप्रपात जाते समय सुरक्षा और सावधानी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जब आप इस जगह पर जाते हैं, तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।

  1. हाथिनाल जलप्रपात आते समय खाने-पीने की सामग्री, पानी, और अन्य आवश्यक चीज साथ में लेकर आए।
  2. हाथिनाल जलप्रपात का एरिया सुनसान है, इसलिए ग्रुप के साथ आना एक सुरक्षित और अच्छा रास्ता है।
  3. हाथिनाल जलप्रपात का आनंद बारिश के समय मैं ही है जब जलप्रपात जीवंत होती हैं। इसलिए बारिश के समय में जाएं।

समापन:

मुझे उम्मीद है कि आपको (Hathinala Waterfall Narsingpur) से जुड़ी है जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो आप हमारे पेज को Subscribe करें या कोई (Comment) हो तो नीचे करें।

यह भी पढ़े: पिथेरा किला का निर्माण 16-17वीं सदी में हुआ था।

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment