Keoti Waterfall Rewa – क्योटी जलप्रपात रीवा

भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित रीवा जिला अपने प्राचीन इतिहास और सुंदर जलप्रपातों के लिए जाना जाता है रीवा में कई बड़े जलप्रपात है उनमें से एक है, Keoti Waterfall Rewa का तीसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है इस जलप्रपात की चौड़ाई और ऊंचाई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है जो की देखने में बहुत सुंदर लगता है।

Keoti Waterfall Rewa का मौसमी जलप्रपात है यह बारिश के समय में ही जीवित होता है, यहां अक्सर लोग अपने परिवार और फैमिली के साथ पिकनिक मनाने आते हैं और इस जगह का आनंद उठाते है।

Keoti Waterfall Rewa (क्योटी जलप्रपात) की विशेषता

Keoti Waterfall Rewa
Keoti Waterfall Rewa

Keoti Waterfall Rewa जिले से लगभग 46 किलोमीटर दूर स्थित है। यह भारत का 24वां सबसे बड़ा जलप्रपात है और मध्य प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है। क्योटी जलप्रपात महाना नदी पर स्थित है, जो टमसा या टोंस नदी की एक सहायक नदी है। इसकी ऊचाई लगभग 98 मीटर (322 फीट) है, जिससे यह भारत के सबसे ऊँचे जलप्रपातों में से एक है।

क्योटी जलप्रपात घूमने के लिए लोग हर साल हजारों की तादाद में आते है। यहाँ पर आने वाले लोग न केवल शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लेते हैं, बल्कि वे ट्रैकिंग, पिकनिक का आनंद भी लेते हैं। जलप्रपात का सुंदर नजारा और झरने का खूबसूरत दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यहां के हरे भरे पेड़ पौधे और फूल बहुत सुंदर है, केओटी जलप्रपात में सूर्यास्त या सूर्योदय के समय बनने वाले दृश्य को देखने भी लोग दूर-दूर से आते हैं शाम के समय इस जगह का वातावरण बहुत ही रोमांटिक और सुंदर होता है।

क्योटी जलप्रपात जाते समय सुरक्षा को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। केओटी जलप्रपात के पास की खतरनाक इलाकों में जाने से बचें, और जलप्रपात के किनारे पानी में नहाना या ज्यादा करीब जाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

क्योटी जलप्रपात के नजदीक में ही स्थित एक और जलप्रपात है जिसका नाम चचाई जलप्रपात है, जो बहुत ही सुंदर है, जो की क्योटी जलप्रपात के पास ही स्थित है आप यहां भी जा सकते हैं और इस जलप्रपात की खूबसूरती का आनंद भी ले सकते हैं।

यदि आप मध्य प्रदेश के रीवा जिले में घूमने का सोच रहे हैं, तो क्योटी जलप्रपात को अपनी सूची में शामिल करें। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता का एक सुंदर अनुभव मिलेगा जो आपको दोबारा आने पर मजबूर कर देगा।

Keoti Waterfall Rewa (क्योटी जलप्रपात) कैसे पहुंचे

क्योटी जलप्रपात रीवा से लगभग 46 किलोमीटर दूर है यहां आप अपनी पर्सनल बाइक या कार से जा सकते हैं यहां आप बस द्वारा भी जा सकते हैं यहां का सबसे नजदीकी बस स्टैंड सेमरिया बस स्टैंड है, जो की क्योटी जलप्रपात से सबसे पास है और यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन सेमरिया रेलवे स्टेशन है, जो की क्योटी जलप्रपात कुछ ही दूर है।

समापन:

मुझे उम्मीद है कि आपको (Keoti Waterfall Rewaसे जुड़ी है जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो आप हमारे पेज को Subscribe करें या कोई (Comment) हो तो नीचे करें।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना बहुती जलप्रपात रीवा

Rate this post

Leave a Comment